Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ .....NN81



उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर में साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 12 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड और मोबाइल फोन एटीएम कार्ड आयुष्मान कार्ड फिंगर प्रिंट डिवाइस और नगदी समेत करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े सबूत बरामद किए हैं यह कार्रवाई एसएसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई है जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है वहीं साइबर पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है की यह गिरोह गांव के भोले भाले गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके जरूरी दस्तावेज हासिल करता था इसके बाद उनके नाम पर बैंक खाते और ऑनलाइन वॉलेट खुलवाए जाते थे इन्हीं खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी और ऑनलाइन बैटिंग एप्स के जरिए अवैध पैसों के लेन देन में किया जाता था साइबर थाना पुलिस ने खमरिया क्षेत्र के एक मकान पर छापा मारकर 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है मौके से 1494 सिम कार्ड 27 एंड्रॉयड मोबाइल 26 एटीएम और क्रेडिट कार्ड 112 आयुष्मान कार्ड फिंगर प्रिंट रीडर डिवाइस पासबुक चेकबुक और 61 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं साथ ही घटना में प्रयुक्त होंडा अमेज कार को भी सीज कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes