Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रभारी मंत्री ने जामगांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र का किया निरीक्षण निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश......NN81



सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में आयोजित शिविर में शामिल होने के पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केव्ही के विद्युत उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया और इस विद्युत परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि इस कार्य के पूर्ण हो जाने पर क्षेत्रवासियों को विद्युत संबंधी समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

वाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes