पिड़ावा। पिड़ावा केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को क्षेत्र के केमिस्टों ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के दौरान
पिड़ावा क्षेत्र की अधिकांश दवा दुकानें बंद रहीं, जिससे बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा।
केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दवा विक्रेताओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई।
एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
साथ ही बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं की आसान उपलब्धता से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
केमिस्टों ने मांग की कि दवाओं की बिक्री केवल अधिकृत मेडिकल स्टोर्स से ही सुनिश्चित की जाए।
केमिस्टों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं
की गई तो आगामी समय में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद रहे।
संवाददाता मोहम्मद
