Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न...........NN81



कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित बाल संरक्षण संबंधी योजनाओं, बाल देखरेख संस्थानों (CCI), दत्तक ग्रहण संस्था (SAA) तथा मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम बाल देखरेख संस्थान (CCI) में आवासित बच्चों की विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया, बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के अधिकारों के अनुरूप उनके भरण-पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा  संबंधी प्रबन्ध किए जाएं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उपायुक्त ने CCI में कार्यरत मानव संसाधनों की स्थिति की भी समीक्षा की तथा जिला बाल संरक्षण इकाई में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिये कि आगामी दो सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित कर नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए चयनित अभ्यर्थियों को योगदान कराना सुनिश्चित किया जाए।


दत्तक ग्रहण संस्था (SAA) हेतु भवन चिन्हित करने के संबंध में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे भवनों का चयन किया जाए जहां बच्चों के लिए घर जैसा माहोल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अंतिम निरीक्षण के उपरांत आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बालगृह बालक (CCI) में आवासित सभी बच्चों का शत-प्रतिशत विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यों को नियमित रूप से निरीक्षण कर बच्चों की देखरेख एवं सुविधाओं की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया।


बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमार सहित बाल कल्याण समिति संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

आकाश कुमार भगत 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes