Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की एजीएम 24 मई को, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे नई कार्यकारिणी को शपथ..............NN81




शहर के वस्त्र उद्योग जगत के प्रमुख संगठन भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) 24 मई को रीको ग्रोथ सेंटर स्थित डरेशन भवन में आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे फेडरेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे।


फेडरेशन के द्विवार्षिक चुनाव में लोकसभा सचेतक एवं सांसद दामोदर अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष चुना गया है। युवा उद्यमी अंकित शर्मा महासचिव तथा मदन गोपाल कालरा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आरसीएम ग्रुप के चेयरमैन तिलोकचंद छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रेमस्वरूप गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।


नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में गजानंद बजाज, योगेश लढ़ा, सुरेश पोद्दार, सुनील मेहता, ललित पोरवाल एवं अनिल अग्रवाल (सिद्धि) शामिल हैं। वहीं सचिव मुकेश अग्रवाल, सह सचिव अशोक लोहिया और गठन सचिव सुरेश जाजू नियुक्त किए गए हैं। कुल 41 सदस्यीय कार्यकारिणी में 28 अन्य सदस्यों को भी विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व के आधार पर मनोनीत किया गया है।


फेडरेशन अध्यक्ष अग्रवाल ने बताया कि एजीएम के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के समक्ष भीलवाड़ा के वस्त्र उद्योग से जुड़े प्रमुख मुद्दे रखे जाएंगे। उद्योग के विस्तार में आ रही बाधाओं, नई नीतिगत आवश्यकताओं तथा केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग पर चर्चा होगी। इसके साथ ही शहर में लंबे समय से लंबित हवाई सेवा शुरू कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes