Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल की अनूठी पहल, 40 परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए किया दाना-पानी का इंतजाम.............NN81

 भीषण गर्मी में जहां इंसान राहत तलाश रहा है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की कमी बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में आजाद नगर माहेश्वरी महिला मंडल ने संवेदनशील पहल करते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 40 परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की।


मंडल की अध्यक्ष प्रेम सुधा और सचिव सुनीता ईनाणी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस सेवा अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाना है। अध्यक्ष प्रेम सुधा ने बताया कि तेज गर्मी में पक्षियों को पानी और भोजन मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए संगठन ने यह सामाजिक अभियान शुरू किया है।


सचिव सुनीता ईनाणी ने कहा कि लगाए गए सभी परिंडों में नियमित रूप से स्वच्छ पानी और दाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मंडल की महिलाएं स्वयं निभाएंगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों, छतों, बालकनी और आसपास के स्थानों पर पानी के पात्र रखकर पक्षियों की मदद करें।


इस अवसर पर डॉ. राखी राठी, प्रीति चांडक, सुमन चौधरी, गोरी जागेटिया, संगीता काखानी, शीतल बिरला, कविता समदानी, शीतल अजमेरा, विद्या अजमेरा, उषा तोतला, पिंकी जगेटिया और मान कंवर काबरा सहित अनेक सदस्याओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। महिलाओं ने संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं की सुरक्षा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes