*लगभग 05 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की मिली सौगात*
कोंडागांव में खेल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आज महत्वपूर्ण पहल करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने मंडी परिसर में कुल लागत राशि 469.77 लाख रुपए के मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य सहित 17 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन्हें स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मिनी स्टेडियम के निर्माण से उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए भविष्य में भी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की बात कही। विधायक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत के लिए किए गए आह्वान का उल्लेख करते हुए नागरिकों से इसमें सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिली है तथा सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प के चलते आज बस्तर माओवाद मुक्त हो चुका है तथा वर्ष 2030 तक बस्तर संभाग को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने का लक्ष्य रखा है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल एवं उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने मिनी स्टेडियम को खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि अब तक एक ही मैदान में विभिन्न खेल एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन होने से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधायक सुश्री लता उसेंडी के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत अधोसंरचना मद से भूमिपूजन हुए कार्यों में अधोसंरचना मद अंतर्गत मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य लागत राशि 195.55 लाख रुपए, फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड क्र. 14 दंतेश्वरी विहार में गार्डन निर्माण कार्य लागत राशि 15 लाख रुपए, फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड क्र. 14 में शंकर विहार कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य 30 लाख रुपए, भेलवापदर वार्ड क्र. 12 में बंधा तालाब गार्डन का सौंदर्यीकरण कार्य (फेज 1) लागत राशि 24.80 लाख रुपए, अस्पताल वार्ड क्र. 17 में सरस्वती बुक डिपो से गुप्ता चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य लागत 25 लाख रुपए, शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड में खेम ठाकुर घर से पकलू सियान घर तक नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5.50 लाख रुपए, महात्मागांधी वार्ड में दुर्गा पंडाल के पीछे सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 3.50 लाख रुपए, पीएमश्री सेजेस महात्मागांधी वार्ड में एकीकृत प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 7.63 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भौतिकी प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 7.63 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रसायन प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 7.63 लाख रुपए, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जीव विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्य लागत राशि 7.63 लाख रुपए, फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड क्र. 14 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत राशि 40 लाख रुपए, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड क्र. 15 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत रुपए 19.98 लाख रुपए, अस्पताल वार्ड क्र. 17 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत राशि 19.98 लाख रुपए, बंधापारा वार्ड क्र. 13 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत राशि 19.98 लाख रुपए, डीएनके वार्ड क्र. 11 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत राशि 19.98 लाख रुपए और फॉरेस्ट कॉलोनी वार्ड क्र. 14 में डोम शेड निर्माण कार्य लागत राशि 19.98 लाख रुपए शामिल है। इन विकास कार्यों से नगरवासियों को बेहतर खेल, शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर श्री मनोज जैन, श्री अनिल अग्रवाल, श्री दयाराम पटेल, श्री संतोष पात्र, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्री जितेंद्र सुराना, श्री जैनेंद्र ठाकुर, श्री अश्वनी पांडे, श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती ईना श्रीवास्तव, श्रीमती ननकी वैष्णव, श्री ललित देवांगन, श्री अमल बनर्जी, श्री अशोक उसेंडी, श्री महेंद्र यदु , श्री चंद्रशेखर ठाकुर, श्री अनीश यादव, श्री नागेश देवांगन, श्री विकास दुआ, श्री बंटी नाग, श्री शीतल पटेल, श्री अविनाश सोरी, श्री आकाश नेताम, श्री संतोष सिंह, श्री धंसूदास उपस्थित रहे।
संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा
