बारां जिले में अवैध खनन व अवैध तेदुपत्ता तुड़ाई की रोकथाम हेतु छीपाबड़ौद वन विभाग टीम को रवाना किया, छीपाबड़ौद के ग्राम बड़ावदा में मंदिर के पास एक नम्बरी चिंगारी से भरा ट्रेक्टर दिखाई दिया , टीम ने ट्रेक्टर को रोकने का प्रयास किया परंतु ट्रेक्टर चालक ने सरकारी वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया और चालक ट्रेक्टर को पीपलहेड़ा गांव में भगा ले गया , जहां से टीम द्वारा ट्रेक्टर को जब्त कर लाते समय ट्रेक्टर छुड़ाने व जान से मारने की नियत से आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दोबारा वन विभाग टीम पर हमला कर दिया, गाड़ी के शीशे आदि की तोड़फोड़ कर दी,जिसमे संजय वनरक्षक व प्रवीण वनरक्षक के चोटे आई है वन विभाग की टीम ने छीपाबड़ौद पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई!
. हेमंत यादव
