आगर मालवा जिले में आदर्श भिलाला समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का आठवां प्रतिभा सम्मान समारोह तथा कैरियर मार्गदर्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा ।
यह समारोह 14 जून 2026 वार रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण सेमिनार हॉल नरवल रोड आगर मालवा सुबह 10:00 से 3:00 तक रखा जायेगा
* आयोजन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना
एवं युवाओं को उनके भविष्य के लिए उचित करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में आगर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर,देवास, गुना, उज्जैन, इंदौर आदि जिले के सभी तहसील के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह के संयोजक
आनंद दलोदिया प्रशासनिक अधिकारी वायनाड (केरल) ने बताया कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है।
इसी उद्देश्य से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को सही दिशा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
यह सम्मान समारोह आदर्श भिलाला धर्मशाला समिति उज्जैन की उप सांस्कृतिक समिति के नेतृत्व में विगत 7 वर्षों से निरंतर समाज के बच्चों के मार्गदर्शन के लिए सन् 2019 में उज्जैन धर्मशाला से शुरुवात की गई थी, सन् 2025 से आयोजक समिति द्वारा इसे अलग अलग जिले में करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के में विशेषज्ञ विद्यार्थियों को करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं रोजगार के अवसरों से जुड़ी
महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। आयोजकों ने समाजजनों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक
संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संजय डगवाल कुशलपुरा द्वारा दी गई।
संवादाता संजय डगवाल
