एमसीबी वार्ड नम्बर 17 व वार्ड नम्बर 22 के मध्य होगा खिताबी मुकाबला मनेंद्रगढ़:- प्रेसिडेंट क्लब मनेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 17 की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब शनिवार को होने वाले भव्य समारोह और महामुकाबले में दोनों टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान में उतरेंगी।
सेमीफाइनल मुकाबलों में रहा कड़ा मुकाबला
प्रतियोगिता के नॉकआउट दौर में पहुंचे सेमीफाइनल मैचों में दर्शकों को भारी रोमांच देखने को मिला पहला सेमीफाइनल: वार्ड नंबर 20 और वार्ड नंबर 17 के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में वार्ड नंबर 17 ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्ड नंबर 20 को शिकस्त दी और फाइनल का टिकट कटाया।
दूसरा सेमीफाइनल: वार्ड नंबर 22 और वार्ड नंबर 19 के बीच हुआ। इस मैच में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें अंततः वार्ड नंबर 22 ने वार्ड नंबर 19 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
शनिवार को होगा भव्य खिताबी मुकाबला प्रेसिडेंट क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा। फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। इस समापन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्लब के सदस्यों ने नगर के सभी खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस भव्य आयोजन के गवाह बनें।
मनीराम सोनी
