जीरापुर --- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 25 मई 2026 सोमवार को नगर परिषद जीरापुर द्वारा छापी बांध घाट की साफ सफाई कर श्रमदान किया गया इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोत जैसे कुआ बावड़ी नदी तालाब आदि के रखरखाव साफ सफाई सौंदर्य कारण एवं संरक्षण करना है नगर परिषद जीरापुर द्वारा क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी के मुख्य आतिथ्य में एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह उपाध्यक्ष हेमंत जोशी पार्षद गिरिराज जुलानिया शिवचरण मंडलोई कुशल कुशवाह कमल झावा रवि भावसार राधेश्याम पुरविया धीरपसिंह चौहान एवं चंद्रकला चौहान आदि अतिथि गण व कर्मचारियों ने छापी बांध घाट की सफाई कर श्रमदान किया गया और आम नागरिकों को भी जल स्रोत की साफ सफाई उनके रखरखाव और संरक्षण के लिए संदेश दिया गया इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिओम शर्मा उप यंत्री ब्रजेश उपाध्याय रमेश मालवीय कमल भावसार प्रवीण शर्मा भगवान सिंह परिहार आजाद जावा मोहनलाल जावा राजेश जावा सुनील नगर राकेश मंडलोई आदि अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि इसी दिन 25 मई गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर शाम 7 बजे छापी बांध घाट जीरापुर पर गंगा माता की महाआरती ओर विशाल भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया।
पवन अहिरवाल की रिपोर्ट
