Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोंदिया जिला कंप्यूटर टायपिंग शासन्मान्य संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, नेपाल पटले लगातार चौथी बार सचिव निर्वाचित.....NN81


                     

गोंदिया जिला कंप्यूटर टायपिंग शासन्मान्य संघटना का पंचवार्षिक कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह सभा जयस्तंभ चौक, गोंदिया स्थित श्री गुप्ता कंप्यूटर टायपिंग इंस्टीट्यूट में घनश्याम कुंभालकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में जिलेभर के शासन मान्य अधिकृत GCC-TBC संस्था संचालकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से आगामी पांच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर आमगांव के दुर्गा टायपिंग संस्थान के लिखिराम बोपचे को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर गोंदिया के गोल्डन टायपिंग संस्थान के अब्दुल नासिर शेख तथा सहउपाध्यक्ष पद पर देवरी के कैलास टेभरे का चयन किया गया।

सचिव पद पर सालेकसा स्थित पटले कंप्यूटर टायपिंग इंस्टीट्यूट के श्री नेपाल रामचंद पटले को लगातार चौथी बार जिम्मेदारी सौंपी गई। सहसचिव पद पर महेश गोयल (राजेश टायपिंग, आमगांव) तथा आशिष वाधवानी (रमेश टायपिंग, गोंदिया) की नियुक्ति की गई। वहीं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी गोरेगांव के गायत्री टायपिंग संस्थान के भोजेश्वर तुरकर को दी गई।

इसके अलावा जिले के सभी शासन मान्य अधिकृत संस्था संचालकों को सदस्य पद पर शामिल किया गया।

सभा में परीक्षा परिषद के परिपत्र के अनुसार जिला समन्वय समिति हेतु राज्य संघटना प्रतिनिधि के रूप में अब्दुल नासिर शेख, लिखिराम बोपचे तथा नेपाल पटले का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने अभिनंदन किया। सभा का संचालन नेपाल पटले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महेश गोयल ने किया।

दिनेश मानकर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes