खबर हरदा जिले से 25 मई 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मे जल संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा विकासखंड के ग्राम हंडिया में गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्थान द्वारा जल स्रोत पूजन, जल संवाद एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गंगा दशहरा के अवसर पर जन अभियान परिषद की ग्राम प्रस्फुटन समिति गौला, बागरूल, बेसवा, पचौला सहित 25 ग्रामों में नवांकुर संस्था ग्रामीणो विकास समितियों के द्वारा जल नर्मदा पूजन कर कन्याओं एवं ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ग्राम के मुख्य घाट से होते हुए रिद्धनाथ मंदिर पहुंची। यहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया इसके पश्चात जल संरक्षण की शपथ ली गई तथा जल संवाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमति मंजू प्रभुदयाल धनगर व साध्वी आरती दीदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण तथा प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण एवं जीर्णाेद्धार कर पुनर्जीवन प्रदान करने हेतु ग्राम वासियों से अनुरोध किया। नवांकुर संस्था से श्री अशोक धनगर एवं मेंटर श्री राधेश्याम विश्वकर्मा ने भी जल संरक्षण एवं पुराने जल स्रोतों को बचाने तथा पुनर्जीवित करने हेतु ग्राम वासियों से अनुरोध किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर, श्री विश्वजीत पाटीदार, एई जनपद, मनरेगा अधिकारी श्री दीपक चौरे, विकासखंड समन्वयक श्री राकेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संवाददाता अनिल मालवीय
