राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगो और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत 01 मई को ग्राम किवईबालेंगा में बाजार स्थल के पास और केशकाल विकासखंड अंतर्गत 07 मई को बहीगांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के पास जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जाएगी। इस दौरान शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा की रिपोर्ट
