जिला परिवहन अधिकारी कोंडागांव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्ता, जगदलपुर द्वारा 29 अप्रैल 2026 को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों के विरुद्ध एवं लापरवाहीपूर्वक संचालित यात्री बसों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे 23,500/- रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किए गए। इनमें कांकेर ट्रेवल्स की 03, महेंद्र ट्रेवल्स की 04, रॉयल ट्रेवल्स की 02, पायल ट्रेवल्स की 02, दुबे ट्रेवल्स की 03 तथा गुप्ता ट्रेवल्स, बस्तर ट्रेवल्स एवं सुंदर ट्रेवल्स की एक-एक बस पर चालानी कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैय्या ने बताया कि अभियान के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा, वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, यात्री किराया सूची सहित आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंग
संवाददाता प्रहलाद सिन्हा की रिपोर्ट
