नंदुरबार शहर स्थित ऐतिहासिक हजरत सैयद अलाउद्दीन औलिया इमाम बादशाह दरगाह के विकास के लिए निधि मंजूरी की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक विभाग ( राज उपाध्यक्ष ) जाकिर मियां मुसम्मिया जागीरदार राष्ट्रवादी
दरगाह ट्रस्ट व मुजावर मोहम्मद फारूक बेग ईसूब बेग इन्होने
राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं पालक मंत्री श्री हसन मुश्रीफ साहब से अनुरोध किया है।
बताया गया है कि यह दरगाह पिछले लगभग (835) वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। हर वर्ष मुहर्रम के महीने में यहां उर्स (त्योहार) बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। हालांकि, दरगाह परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
इस संदर्भ में प्रशासन से कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इनमें 10 केवी सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, 30 सौर फ्लड लाइटों की व्यवस्था, दरगाह परिसर का सौंदर्यीकरण, 10 हजार लीटर क्षमता वाले पेयजल टैंक का निर्माण और इमाम चौक से दरगाह तक सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण शामिल है।और दरगाह के अत्राफ की साफ सफाई के लिये भी नगर पालिका से मांग किगाई है
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं के विकसित होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस मांग पर कब तक सकारात्मक कदम उठाता है
जाविद शेख
