जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारियां
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा शिविरों की तिथियां, स्थान और प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति निर्धारित कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के अलग-अलग ग्रामों में कुल 17 शिविर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा तथा शासकीय योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विकासखण्ड नारायणपुर अंतर्गत 01 मई को खडगांव में, 08 मई को आमासरा, 13 मई को गोहड़ा (मालिंगनार), 18 मई को कोलियारी, 20 मई को बड़ेजम्हरी, 29 मई को सुलेंगा (धौ.), 06 जून को हलामी मुंजमेटा, 10 जून को गौरदण्ड में और विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत 04 मई को आदनार, 06 मई को ओरछा, 11 मई को कुतुल, 15 मई को रेकावाया, 22 मई को जाटलूर, 26 मई को कोहकामेटा, 01 जून को कोंगे, 03 जून को कोडोली (कस्तुरमेटा) और 08 जून को गरपा मंे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्ड नारायणपुर हेतु सीईओ जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो को नोडल अधिकारी एवं एसडीएम नारायणपुर अभयजीत मण्डावी को सहायक नोडल अधिकारी तथा विकासखण्ड ओरछा हेतु अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को नोडल अधिकारी एवं एसडीएम ओरछा डाॅ. सुमित गर्ग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रत्येक शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों को एक-एक शिविर से जोड़ा गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।
संवाददाता खुमेश यादव
