Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

देवास जिले मे अवैध जुआ-सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना पीपलरावां पुलिस क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया ..............NN81



देवास जिले मे अवैध जुआ-सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए  थाना पीपलरावां पुलिस क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3400 रुपये नकद और जुआ-सट्टे में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए थाना पीपलरावां पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।


 श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीर सिंह भदौरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी महोदय सोनकच्छ श्रीमति दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ-सट्टा कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी श्री सुबोध गोतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा पीपलरावां के जंगल में दबिश देकर 05 आरोपी क्रमशः 1.ईमाम पठान 2. अहमद पठान 3. अरविन्द्र बिलवान 4.राजु उर्फ सनावर 5. फिरोज पठान सभी निवासी पिपलरावा को गिरफ्तार कर मौके से नकदी सहित जुआ खेलने का सामान बरामद किया गया। 


 विशेष कार्यवाही में एएसआई मांगीलाल परमार,  आर.दीपक , आर.मनोज , आर.देवेन्द्र गोस्वामी, आर.आशीष, सैनिक धुलजी की विशेष भूमिका रही ।


संवाददाता चिराग पटेल की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes