Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री गोवर्द्धन राजकीय जिला अस्पताल नाथद्वारा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना ..........NN81



स्टेट नोडल अधिकारी ने मरीजों को समयबद्ध उपचार एवं सुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जयपुर के स्टेट नोडल अधिकारी एवं जिला प्रभारी डॉ. महावीर सैनी ने गुरुवार को श्री गोवर्धन राजकीय जिला अस्पताल, नाथद्वारा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।


निरीक्षण की शुरुआत हेल्प डेस्क से की गई, जहां मरीजों को चिकित्सकों की उपलब्धता, जांच एवं दवा योजनाओं, ब्लड बैंक, वार्ड, एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी जाती है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के संचालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके पश्चात हीट वेव (लू-ताप) वार्ड का निरीक्षण कर गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए समुचित उपचार एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाटर कूलर, कूलर, एसी एवं पंखों की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


डॉ. सैनी ने फायर सेफ्टी एवं इलेक्ट्रिक सेफ्टी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की तथा डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आभा आईडी निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक मरीजों की आभा आईडी बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


निरीक्षण के दौरान जनाना वार्ड में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। इसके साथ ही रामाश्रय एवं आईसीयू का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया तथा जांच एवं दवा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।


ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा के उपयोग पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने इस सेवा का अधिकाधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। निरीक्षण के अंत में डॉ. सैनी ने अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।


इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

*परेश पंड्या,  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes