*मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दबोचा*
दिनांक 12.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पैमत जोड़ के पास बंछोड़ डेम क्षेत्र में एक युवक अवैध शराब छिपाकर रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, जहाँ एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
*रोहन पिता भगवानसिंह बैरागी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सेंडोरा*, थाना कोतवाली जिला रायसेन बताया।
आरोपी की निशानदेही पर रोड किनारे झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखे गए 06 कार्टून गोवा शराब बरामद किए गए। प्रत्येक कार्टून में 50-50 क्वार्टर कुल 300 क्वार्टर, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 54 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
*मोटरसाइकिल भी जब्त*
आरोपी द्वारा उक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की पुरानी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (काला-नीला रंग) भी मौके से जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40,000 रुपये है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 36,000 रुपये है।
पुलिस द्वारा मौके पर विधिवत जप्ती कार्यवाही एवं वीडियोग्राफी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक XX/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि शैलेन्द्र दायमा, प्रआर. कुलदीप पाठक, नरेन्द्र रजक, माखन उइके, सतेन्द्र लोधी, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, मनेश भलावी, गोविंद, आर. शशांक दीक्षित, संदीप जैन एवं रितेश पाठक की विशेष भूमिका रही।
संवाददाता रोहित साहू
