पिड़ावा उपजिला चिकित्सालय में गुरुवार को एचपीवी (H P V) टीकाकरण अभियान के तहत 16 बालिकाओं को निशुल्क टीका लगाया गया। यह टीकाकरण 14–15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल (बच्चेदानी) कैंसर से बचाव के लिए किया जा रहा है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साजिद खान के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान में वैक्सीनेशन इंचार्ज रामदयाल पाटीदार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस निशुल्क योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम
