Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

फतेहपुर में मिशन शक्ति 5.0 का बड़ा अभियान: गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को दिए सुरक्षा और आत्मरक्षा के मंत्र........NN81



फतेहपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जिलेभर में मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति और एंटीरोमियो टीमों ने बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। पुलिस टीमों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं और उन्हें त्वरित न्याय एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बेटियों और महिलाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने और किसी भी परेशानी में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में ये सेवाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय उपलब्ध हैं।

फतेहपुर पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और सुरक्षित समाज बनाने की एक मजबूत पहल है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर सजग रहें तथा किसी भी अपराध या उत्पीड़न की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


विनय कुमार की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes