Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमरोहा जनपद में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।........NN81



 पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


 जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह भानपुर फाटक के पास स्थित कब्रिस्तान में करीब 26 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका हुई कि महिला की हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है। मृतका के दाहिने हाथ पर हिंदी में “तनिया” और अंग्रेजी में “एसटी” लिखा मिला, जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया गया।


पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में सोशल मीडिया और सर्विलांस की मदद से महिला की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी तनु पत्नी सुनील तमोली के रूप में हुई। बताया गया कि तनु दो बच्चों की मां थी और पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी।


पुलिस जांच में सामने आया कि तनु का नौगांव सादात थाना क्षेत्र के मिलक बेकना निवासी कामिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कामिल हरियाणा में फूल बेचने जाता था, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोप है कि कामिल तनु को हरियाणा से ट्रेन द्वारा अमरोहा लाया और मोबाइल बंद कर हत्या की साजिश को अंजाम दिया।


 पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

रिपोर्ट मौ। अज़ीम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes