Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 36वीं किश्त की राशि.........NN81



बालाघाट जिले की 03 लाख 44 हजार 240 लाडली बहनों के खाते में पहुंची 50.11 करोड़ रुपये की राशि


बहनों के खातो में पहुंची 15-15 सौ रुपए की राशि


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खाते में 15-15 सौ रुपए की राशि अं‍तरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 36 वीं किश्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। इसमें बालाघाट जिले की 03 लाख 44 हजार 240 लाड़ली बहनों के खाते में 50 करोड़ 11 लाख 37 हजार 100 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित इस कार्यक्रम का बालाघाट जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में सीधा प्रसारण दिखाया गया।


लाड़ली बहना योजना की 36 वीं किश्त के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड बैहर की 19 हजार 443 बहनों के खाते में 02 करोड़ 42 लाख 52 हजार 500 रुपये, विकासखंड बालाघाट की 37 हजार 305 बहनों के खाते में 05 करोड़ 41 लाख 63 हजार 200 रुपये, विकासखंड बिरसा की 26 हजार 963 बहनों के खाते में 03 करोड़ 94 लाख 37 हजार 100 रुपये, विकासखंड कटंगी की 34 हजार 663 बहनों के खाते में 05 करोड़ 03 लाख 79 हजार 900 रुपये, विकासखंड खैरलांजी की 31 हजार 266 बहनों के खाते में 04 करोड़ 56 लाख 70 हजार 500 रुपये, विकासखंड किरनापुर की 38 हजार 351 बहनों के खाते में 05 करोड़ 61 लाख 87 हजार रुपये, विकासखंड लालबर्रा की 37 हजार 232 बहनों के खाते में 05 करोड़ 41 लाख 84 हजार 500 रुपये, विकासखंड लांजी की 38 हजार 174 बहनों के खाते में 05 करोड़ 58 लाख 98 हजार 700 रुपये, विकासखंड परसवाड़ा की 22 हजार 125 बहनों के खाते में 03 करोड़ 20 लाख 57 हजार 400 रुपये एवं विकासखंड वारासिवनी की 32 हजार 891 बहनों के खाते में 04 करोड़ 77 लाख 97 हजार 200 रुपये की राशि जमा हुई है।


इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका बालाघाट की 8813 बहनों के खाते में 01 करोड़ 26 लाख 84 हजार 600 रुपये, नगर पालिका मलाजखंड की 5812 बहनों के खाते में  83 लाख 46 हजार 300 रुपये, नगर पालिका वारासिवनी की 3752 बहनों के खाते में 53 लाख 91 हजार 600 रुपये,  नगर परिषद बैहर की 2651 बहनों के खाते में 37 लाख 54 हजार 500 रुपये, नगर परिषद कटंगी की 2415 बहनों के खाते में 35 लाख 02 हजार 500 रुपये तथा नगर परिषद लांजी की 2384 बहनों के खाते में 34 लाख 29 हजार 600 रुपये की राशि जमा हुई है।

खेमराज सिंह बनाफरे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes