Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में 15 मई को शिविर* *प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शामिल होंगे.......NN81



राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न गावों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य आबकारी व श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। ग्राम पंचायत अड़ेंगा अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा, हलिया, प्रधानचेर्रा, सिवनीपाल, जरण्डी, अड़ेंगा, एटेकोन्हाड़ी, डोहलापारा, बाण्डापारा ओर ठाकुरपारा के ग्रामीण अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर शिविर में शामिल हो सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

संवाददाता प्रहलाद कुमार सिन्हा 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes