बेवर। जिलाधिकारी के निर्देश पर फ़ूड सेफ्टी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह द्वारा बेवर कस्बे में “जनगड़ना सेल्फ इन्यूमरेशन” कार्यक्रम के तहत व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेल्फ इन्यूमरेशन अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान व्यापारियों को अभियान के उद्देश्य एवं उसकी प्रक्रिया के बारे में जागरूक करते हुए मौके पर ही सेल्फ इन्यूमरेशन की कार्यवाही भी कराई गई। अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वह शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में सहयोग करें और अपनी जानकारी सही तरीके से दर्ज कराएं, ताकि सरकारी अभिलेखों को अपडेट किया जा सके।
संवाददाता-विशाल सैनी
