Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जीरापुर में मेघवाल समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 34 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे............NN81



जीरापुर। मेघवाल समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार, 1 मई को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कुल 34 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में समाजजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर 


पिड़ावा से पहुंची मेघवाल समाज की टीम का आयोजकों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सत्कार किया गया। टीम में लक्ष्मी नारायण (अध्यापक, खारपा कलां), रतन लाल गेलाना, रमेश मेघवाल


 (पिड़ावा), भगवान लाल हडमतिया, प्रभू लाल (अध्यापक), दिनेश कुमार देवची, कैलाश खेराना, फूलचंद बाऊ जी, मांगी लाल सर, राम बाबू बोरदा, नारायण लाल, राजू लाल, दयाराम खारपा एवं दिलीप खटकड़ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes