सनातनी समाज व मातृशक्ति की बैठक
हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर द्वारा सदैव की भाँति इस वर्ष भी आने वाले अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। संत गोविन्दराम ने बताया कि महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सान्निध्य एवं निर्देशन में पाठ-पारायण, पूजन, संत समागम, अन्न क्षेत्र सहित सेवा-सुमिरन के विविध प्रकल्प सम्पादित होगें। उन्होंने बताया कि नित्य प्रति विष्णु यज्ञ, अखण्ड रामनाम धुनी, श्रीराम कथा, भक्तमाल कथा, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, शिव महापुराण कथा तत्पश्चात् मूल पाठ होगें। इसके अतिरिक्त नित्य प्रति हवन, रूद्राभिषेक, दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीमद् भागवत गीता पाठ, श्रीयंत्र पूजा, गोपाल सहस्त्रनाम पाठ, महामृत्युजंय जाप, कनकधारा स्त्रोत पाठ, श्रीसुक्त पाठ, अन्नपूर्ण स्त्रोत व संत समागम होगा। नित्य सांयकाल में सामूहिक रूप से रामनाम धुनी होगी, जिसमें सनातनी समाज अपने परिवार सहित रामनाम धुनी कर पुण्य लाभ अर्जित करेगा। आगामी 3 मई 2026 रविवार को सांय 5 बजे आश्रम प्रागंण में समस्त सनातनी समाज व मातृ शक्ति की बैठक रखी गई है। जिसमें धार्मिक महत्व के अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के विविध पूजन, पाठ, हवन, यज्ञ व आयोजन के संबंध में विस्तृत में विचार विमर्श कर आगामी रूप रेखा तय की जायेगी।
आश्रम में नित्य सिन्धी सनातन समाज सहित आश्रम के अनुयायीयो द्वारा महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन से समाज में संस्कृति व समाज उत्थान के लिए चर्चा की गई। वहीं आज बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर पूर्णिमा की शाम बाबा शेवाराम साहब के नाम के तहत पूज्य बाबा शेवाराम साहब का मासिक प्राकट्य उत्सव मनाया गया, जिसके तहत सुबह जरुरतमंदो को अन्न क्षेत्र की सेवा संपन्न हुई, सांयकाल में सत्संग, प्रवचन पश्चात भंडारा प्रसादी होगी।
