Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का क्लेम सौंपा गया............NN81

पिड़ावा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा दांता (बाल्दा) पिड़ावा एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र पिड़ावा के संयुक्त प्रयासों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान कराया गया।


जिला अग्रणी बैंक अधिकारी मनीष कुमार सिसोदिया ने बताया कि हरनावदा गजा निवासी रामकुंवर बाई की वर्ष 2024 में वाहन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई थी। परिवार को बीमा योजना की जानकारी नहीं थी।


 इस दौरान वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा शोक संवेदना व्यक्त करने मृतका के घर पहुंचे, जहां उन्होंने बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक खाते की जांच करवाई। जांच में पता चला कि मृतका ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा करवाया हुआ था, जो बैंक बीसी कृपाल सिंह द्वारा कराया गया था।


इसके बाद परिवार से आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर निर्धारित समय सीमा में बैंक में जमा कराए गए। शाखा प्रबंधक विकाश कुमार ने भी बैंक स्तर पर बीमा क्लेम की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करवाई तथा नियमित रूप से इसकी निगरानी की। सभी के समन्वित प्रयासों से नॉमिनी गोपाल सिंह के खाते में 2 लाख रुपये की बीमा राशि जमा हो गई।


वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने नॉमिनी गोपाल सिंह को प्राप्त राशि के सुरक्षित निवेश के लिए सावधि जमा (एफडी) कराने की भी सलाह दी।


इस अवसर पर बैंक के निशांत, राम सिंह, प्रदीप कुमार, कमल प्रजापत, बैंक बीसी कालूलाल, भेरूलाल, कमल सिंह, ओमप्रकाश तथा स्वयं सहायता समूह (SHG) से बबली बाई, पूजा कुमारी, रुक्मा और गरिमा शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes