भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा की ओर से आयोजित ‘दिशायें-एक कदम भविष्य’ अभिरुचि शिविर का शुभारंभ स्थानीय आईबीवीएम स्कूल में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। शिविर के पहले ही दिन बच्चों और बड़ों में नई विधाएं सीखने को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि शिविर को लेकर शहरवासियों में अच्छा उत्साह है और अब तक 125 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।
शिविर में प्रतिभागियों को आधुनिक और पारंपरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रंगोली, मेहंदी, सेल्फ डिफेंस, कैलीग्राफी, डांस और जिम्नास्टिक जैसी विधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
शिविर के संचालन में शाखा की मातृशक्ति की विशेष भूमिका रही। महिला संयोजिका पूनम डाड सहित शिविर प्रभारी संगीता सुराना, अनामिका खंडेलवाल, रूचि सेठ, किरण सेठी, मीता अटल, अंकिता तुर्किया, रंजना मंडोवरा, अनिता चेचानी, रश्मि काबरा, ज्योति बड़ाया, प्रियंका पाटोदिया, तरुणा माथुर, शिल्पा मुछाल, ज्योति मंत्री, पारस देवी शर्मा, कोमल शर्मा और शैफाली कचौलिया ने व्यवस्थाएं संभाली।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कुलदीप माथुर, सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक तुर्किया सहित दीपेश खंडेलवाल, कमलेश लाठी, सावन मालीवाल, मानवेन्द्र लोढ़ा, नरेन्द्र डाड, रामपाल सोमानी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
