Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रचंड गर्मी में राहत: संकटमोचन हनुमान मंदिर में 10 हजार लोगों को पिलाई शीतल छाछ



जेठ माह की भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोलप्याऊ के पास स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर परिसर के बाहर निःशुल्क शीतल छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर के महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्य में सरस डेयरी से मंगाए गए 5 हजार लीटर छाछ के टैंकर के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों को छाछ पिलाई गई।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। शुभारंभ राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री युनूस खान, शिव महापुराण कथा आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, राम कथा सेवा समिति के अध्यक्ष गजानंद बजाज और समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा ने किया। इसके बाद महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज ने अतिथियों के साथ राहगीरों को छाछ वितरित कर सेवा कार्य का शुभारंभ कराया।


मंदिर परिसर के बाहर छाछ वितरण के लिए विशेष छाया व्यवस्था की गई थी, जिससे तेज धूप में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को सुविधा मिल सके। हजारों लोगों ने शीतल छाछ पीकर गर्मी से राहत महसूस की और इस पहल की सराहना की।


आयोजन को सफल बनाने में मंदिर ट्रस्ट के महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, पीयूष डाड, पार्षद ओम पाराशर, रजनीकांत आचार्य सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। मुख्य सहयोगियों में हेमंत पुरी, दीपक सिंधी, मुकेश मनिहार, गगन जैन, दिलीप कोगटा, अमित डागा, राधेश्याम सोमानी, पिंकेश पुरी, मनोज भारद्वाज, अभिषेक मीणा, भूपेंद्र जैन, सूरजकरण चौधरी, हेमंत धाकड़ और सुखदेव तेली समेत कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल रहे।


गौरतलब है कि श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट महामंडलेश्वर बाबूगिरीजी महाराज के मार्गदर्शन में समय-समय पर धार्मिक आयोजनों के साथ मानव सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes