Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अबूझमाड़ के जंगलों में बजी मोबाइल की घंटी, रायनार में नया मोबाइल स्थापित*..........NN81


अबूझमाड़ क्षेत्र में संचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ओरछा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम रायनार में नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दूरस्थ गांवों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


कलेक्टर नम्रता जैन ने जानकारी दी कि नए मोबाइल टावर के प्रारंभ होने से ग्राम रायनार, नुलवट्टी, झोरीगांव और डीडरभट्टी में पूर्ण रूप से मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होने लगी है। इसके अतिरिक्त ग्राम रेंगाबेड़ा तथा मडाली के आंशिक क्षेत्रों में भी नेटवर्क सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीण अब आसानी से मोबाइल कॉलिंग, इंटरनेट और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि करीब 940 से अधिक ग्रामीण आबादी को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। ग्राम रायनार की लगभग 590, नुलभट्टी की 130 तथा झोरीगांव की करीब 220 आबादी अब बेहतर मोबाइल नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकेगी। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को संचार, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को मोबाइल नेटवर्क पाने के लिए ऊंचे स्थानों या दूसरे गांवों तक जाना पड़ता था।


मोबाइल टावर स्थापित होने से अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में सुविधा मिलेगी वहीं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न ऑनलाइन योजनाओं, डिजिटल भुगतान और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होने से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी तेजी से ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।

ग्रामीणों ने मोबाइल टावर स्थापना पर खुशी जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र भी मुख्यधारा की संचार व्यवस्था से जुड़ सकेगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

 संवाददाता खुमेश यादव 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes