बारां 27 मई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय बारां पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में व्याप्त भीषण पेयजल संकट, बाधित बिजली आपूर्ति, चरमराई चिकित्सा व्यवस्थाओं, जर्जर सड़कों तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद जिले में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। अनेक स्थानों पर हैण्डपम्प खराब पड़े हुए हैं, पेयजल सप्लाई लाईनें क्षतिग्रस्त होने से घरों तक नलों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है तथा कई क्षेत्रों में गंदे पेयजल की आपूर्ति होने से आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य के जलदाय विभाग मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव जलदाय विभाग सहित जिला प्रशासन को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा ने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है, जिससे आमजन एवं किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चिकित्सा व्यवस्थाएं भी पूरी तरह चरमराई हुई हैं। अस्पतालों में अवधिपार दवाइयां वितरित की जा रही हैं तथा कई आवश्यक जांचें उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को मजबूरन बाहर महंगी दरों पर जांच करवानी पड़ रही है।
जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि जिले की अधिकांश सड़कें जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी हैं तथा कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य आज तक प्रारम्भ नहीं करवाए गए हैं, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि आगामी समय में किसानों को खेती के लिए डीएपी एवं यूरिया खाद की आवश्यकता पड़ेगी। प्रशासन को अभी से कार्ययोजना बनाकर बारां जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पिछले साल भी किसानों को भारी परेषानी का सामना करना पडा था। इसी के साथ ही जिले के अनेक किसानों को अभी तक बीमा राशि एवं मुआवजा राशि का भुगतान नहीं हो पाया है, जिसे शीघ्र दिलाया जाना आवश्यक है।
किशनगंज की पूर्व विधायक निर्मला सहरिया ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता के कारण आमजन, किसान एवं गरीब वर्ग लगातार परेशान हो रहा है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त सभी जनसमस्याओं को लेकर विधायक प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में 03 जून 2026 को सदर थाने के पास कांग्रेसजन एवं आमजन एकत्र होकर धरना देंगे तथा वहां से पैदल चलकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल एवं जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है। ये दोनों जिले के समस्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठन एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
बैठक में यह रहे उपस्थित - बैठक के दौरान एससी प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण भूमल्या, नगर अध्यक्ष अंता ललित गालव, ब्लाॅक अध्यक्ष-भारतेन्दु सिंह सिसोदिया अटरू, अजीज नाजा किषनगंज, सेवादल जिलाध्यक्ष षिवषंकर यादव, सेवादल के प्रदेष महासचिव अषरफ देषवाली, प्रदेष समन्वयक अल्पसंख्यक विभाग नासिर मिर्जा, पूर्व उप प्रधान कौषल राठौर केलवाडा, जिला महासचिव- तोलाराम मीणा, पूर्व महासचिव देवकरण नागर, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष षिमला बैरवा, डीसीसी सचिव-ममता मेघवाल देवेन्द्र मीणा लेवा, परमानन्द मीणा, जाकिर मंसूरी, डाॅ. रामकरण वर्मा, लटूरलाल मेघवाल बडवा, गजेन्द्र सुमन मिर्जापुर, गौत्तम प्रकाष नागर नियाना, घनष्याम नागर नियाना, रामेष्वर नागर नियाना, मोतीलाल नागर नियाना, मण्डल अध्यक्ष-कमलेष नागर सोरसन, लालचंद मीणा सीसवाली, सुनील नागर बामला, लड्डूलाल सहरिया, नवनीत पंकज, मोहम्मद खलील सदर सोरसन, ओमप्रकाष मीणा, आषिक अली, हंसराज नागर, महावीर नागर, धनराज मेहता केलवाडा, मनीष मेहता रातईखुर्द, मीडिया संयोजक अंकुर सक्सेना, पृथ्वीराज बैरवा, सत्यनारायण तिसाया, पूर्व पार्षद अर्जुन यषवन्त समेत बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
हेमंत यादव
