Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा में पर्यटन विकास हेतु राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) का विशेष अभियान 27 अप्रैल से प्रारंभ ......NN81



राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (NSS) के 80वें दौर के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर में पर्यटन गतिविधियों तथा उनके आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों के आकलन के लिए एक विशेष सर्वेक्षण अभियान 27 अप्रैल से 8 मई 2026 तक संचालित रहेगा।


आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उपनिदेशक डॉ. सोनल राज कोठारी ने बताया कि जिले में पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं की पहचान, विकास एवं सुदृढ़ नीति निर्माण के लिए यह डेटा संग्रहण अत्यंत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने बताया कि विभाग के प्रशिक्षित प्रगणकों द्वारा शहर के चार चयनित ब्लॉकों में सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा, जिनमें-


स्टेशन रोड, झूलेलाल मंदिर के आसपास का क्षेत्र

बड़ा मंदिर, भीमगंज स्कूल के पीछे का क्षेत्र

एफसीआई गोदाम के पास का क्षेत्र

बापू नगर, लेबर कॉलोनी के सामने का क्षेत्र


उपनिदेशक ने इन क्षेत्रों के निवासियों, व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि जब विभाग के अधिकृत प्रगणक पहचान-पत्र के साथ उनके द्वार पर पहुंचें, तो वे अपने प्रवास, यात्रा एवं पर्यटन से संबंधित सटीक एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes