Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार के इनामी बदमाश पुरण गुर्जर गिरफ्तार, अवैध हथियारों के खिलाफ दो अलग-अलग एक्शन......NN81



डीएसटी व थाना पुर की संयुक्त टीम की कार्रवाई, पिस्टल सप्लाई गैंग का सरगना दबोचा, एक अन्य मामले में युवक के कब्जे से पिस्टल बरामद


जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुर पुलिस और डीएसटी भीलवाड़ा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी एवं 4747 गैंग के सरगना पुरण गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुरण गुर्जर थाना करेडा का हार्डकोर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा बुद्धराज खटीक एवं वृताधिकारी माण्डल राहुल जोशी के सुपरविजन में थाना पुर प्रभारी कन्हैया लाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानव सूचना, तकनीकी सहायता एवं पारंपरिक पुलिसिंग के जरिए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पिस्टल सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

22 मार्च 2026 को डीएसटी की सूचना पर पुलिस ने एक अल्टो कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें चालक कैलाश चंद्र जाट के कब्जे से दो पिस्टलनुमा हथियार व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं होने पर उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पिस्टल सप्लायर भैरूलाल उर्फ भैरू झोपड़ा को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में पुरण गुर्जर का नाम उजागर किया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

दूसरी कार्रवाई में युवक गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में 27 अप्रैल 2026 को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर कच्ची बस्ती के पास कार्रवाई करते हुए शाहिद खान पठान उर्फ चिंटू (19) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में थाना पुर व डीएसटी टीम के अधिकारियों व जवानों की अहम भूमिका रही, जिनके संयुक्त प्रयास से अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया गया।

पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes