नाथद्वारा । प्रभु श्रीनाथजी की पावन नगरी के सुखाडिया नगर में संचालित सिप अबेकस के होनहारों ने हर बार की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नाथद्वारा का परचम फहराया है। सिप अबेकस नाथद्वारा की डायरेक्टर नीलम शर्मा ने बताया की सिप अबेकस की राजस्थान प्रोडीजी 2026 प्रतियोगिता जयपुर के बिडला ऑडिटोरियम में हुई। इसमें सिप अबेकस नाथद्वारा के 32 होनहारों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में सिप अबेकस नाथद्वारा की नाईशा वरेनिया शानदार प्रदर्शन कर चैम्पियन बनी। जबकि ध्वीजा व रेयांश, प्रथम, रीत्या, लक्ष्य, आरव, विहाना दूसरे तथा वेदांग, देवराज, गिरिराज, वीणा, अधिश्री, साक्षी, लक्षिता, चिराग, वेदागिनी व जय वर्धन तीसरे स्थान पर रह। आयरा, मोकशिका, रुद्र, भूमिका, युशिका, अरनवी, हितार्थ, कृति, पार्थ, अंजलि, चिरायु, प्रिन्सराज, कशिश को भी शानदार प्रदर्शन करने पर बेंचमार्क मिला।
परेश पंड्या
