Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, पिकअप वाहनों के दुरुपयोग पर कार्रवाई - NN81


संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 06 अप्रैल 2026// जिले में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार तहसीलदार एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 17 मामलों में चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।


अभियान के तहत पिकअप वाहनों का अवैध रूप से सवारी वाहन के रूप में उपयोग करने पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों पर भी सख्त कदम उठाते हुए चालान काटे गए।


जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहनों का निर्धारित उपयोग ही करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes