Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महिला आश्रम परिसर में चाकू हमला – बाप-बेटे की मौत, आरोपी हिरासत में - NN81



वर्धा शहर के महिला आश्रम परिसर में हुई एक सनसनीखेज घटना में चाकू से किए गए हमले में बाप-बेटे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आपसी विवाद के चलते हुई।


मृतकों की पहचान ऋतिक प्रभाकर भलमे (उम्र लगभग 25 वर्ष) तथा उनके पिता प्रभाकर फुलचंद भलमे (उम्र लगभग 55 वर्ष, दोनों निवासी बरबडी) के रूप में हुई है।


इस मामले में आरोपी सुजल उर्फ नयन सुरेंद्र भलमे (उम्र 17 वर्ष, निवासी बरबडी) है, जो कि नाबालिग बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही वर्धा सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सेवाग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।


कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक संतोष टाले, प्रमोद मोकेश्वर, शरद गायकवाड, प्रमोद रासकर सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच वर्धा सिटी पुलिस द्वारा की जा रही है।


इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।



वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes