परेश पंड्या, नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान
आज भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय, नाथद्वारा में कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई वितरित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप काबरा, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष शरद बागोरा एवं शिव शंकर पुरोहित, नगर महामंत्री कुलदीप कनेरिया, व सीपी जोशी गिरीश पुरोहित कमल सनाढ्य, प्रकाश सामोता मोहम्मद असलम, हितेश कोठारी, प्रवीण बागरेचा, योगेश पुरोहित, नरोत्तम त्रिपाठी, संदीप पालीवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल बैरागी, पूर्व पार्षद ललित काबरा, जागृति सोनी, विमला बागरेचा एवं मीना जी सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का समापन संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।
