रिपोर्टर: चुन्नू कुमार सिंह
लोकेशन: समस्तीपुर, मोहिउद्दीन नगर।
कुर्की जब्ती करने का सुनाया फरमान , जी हां यह मामला आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव की बताई जा रही है जहां उतर प्रदेश के वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र में बीते वर्षों एक घटित घटना के आरोप में ललन सिंह के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया था। जो थाना कांड संख्या 253/22 के अभियुक्त लल्लन सिंह काफी वर्षों से फरार चल रहे थे।
उसी मामले के आलोक में यूपी लंका थाने के आई.ओ गौरव मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंद गोलवा गांव में यूपी पुलिस ने अभियुक्त लल्लन सिंह को आत्म समर्पण का ऐलान करते हुए, अभियुक्त के घर इस्तहार चिपकाया गया।
और कहा कि अगर अभियुक्त स- समय रहते हुए न्यायालय या थाना में समर्पण नहीं करते है, तो आखिर में अभियुक्त के प्रति पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 253/22 के तहत मजबूरन घर की कुर्की जब्ती कर ली जाएगी।
अभियुक्त की पहचान आनंद गोलवा गांव निवासी शिवशंकर सिंह के पुत्र लल्लन सिंह के रूप में कि गई है।
इस मौके पर यूपी, लंका थाना से आए इस केस के आई.ओ गौरव मिश्रा एवं स्थानीय थाने का ग्रामीण पुलिस सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
