संवाददाता विकास सिंह
जिला बीजापुर
**बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती मनाई गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विधालय भैरमगढ़ में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर एक ऐसा नाम एक ऐसा जीवन एक ऐसा कर्मशील योद्धा जिसकी करूणा ने मानवता का जिसके विचारों ने इतिहास का जिसके संकल्पों ने वास्तविक अर्थों में वक्त का सांचा बदल दिया। बाबा साहेब के जन्म के साथ ही मानव सभ्यता के सबसे सुंदर इतिहास में दर्ज हो गया। संविधान के मुख्य वास्तुकार मसौदा समिति के अध्यक्ष रहे बाबा साहेब के अपने व्यक्तिगत जीवन में जाति व्यवस्था के तंस भेदभाव असमानता को सहना पड़ा था उन्होंने अपने उस व्यक्तिगत पीड़ा को सामूहिक मुक्ति के स्वप्न में बदल दिया समाज की मान्यताओं के विरुद्ध जाकर महिलाओं के शिक्षा अधिकार गरिमा समानता लैंगिक समानता के विरुद्ध अभूतपूर्व ढंग से आवाज उठाए और उसे हासिल करने के लिए जोरदार संघर्ष किया।संस्था के प्राचार्य स्टाफ बच्चे सम्मिलित होकर बाबा साहब अम्बेडकर को किया गया याद
