सिंगौली क्षेत्र में अवैध खनन का मामला एक बार फिर सामने आया है। जानकारी के अनुसार सिंगौली से लगभग पाँच-छह किलोमीटर दूर कंवर जी का खेड़ा से टोकरा मार्ग पर, देवराराण मंदिर के सामने जेसीबी मशीनों से खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है।
जब इस पूरे मामले का वीडियो बनाने के लिए मौके पर पहुंचे, तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने न केवल विरोध किया बल्कि खुलेआम दबंगई भी दिखाई। कर्मचारियों ने कहा कि “वीडियो बनाने से कुछ नहीं होगा, थाना और तहसील में हमारी सेटिंग है। तुम जितने वीडियो बनाना चाहो बना लो, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और खनन ऐसे ही चलता रहेगा।”
इस तरह के बयान न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि अवैध खनन करने वालों के हौसले कितने बुलंद हैं। स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं या फिर यह अवैध खनन इसी तरह बेखौफ जारी रहेगा। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट
