Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अनुसूचित जाति वर्ग (SC) के 750 क्षमता के लड़के-लड़कियों के लिए गोंदिया में तीन छात्रावास मंजूर, 90 करोड़ की निधि से होगा नवनिर्माण - NN81



सऺवाददाता 
मुमताज अली सैय्यद  जिला गोदिया

गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल जहां एक तरफ जल, सिंचन, आवास, बिजली, कृषि, सड़क के साथ आम व्यक्ति के विकास को लेकर निरन्तर कार्य कर रहे है। वही मुख्यालय में जिले के सुदूर इलाकों से शिक्षा ग्रहण करने हेतु आने वाले आदिवासी वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु हॉस्टल की समाधानकारक व्यवस्था न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले पर विधायक विनोद अग्रवाल ने स्वयं इस बदहाल व्यवस्था का संज्ञान लेकर एससी, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अधिक क्षमता वाले सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल निर्माण के लिए कटिबद्धता दिखाई थी। इसी का परिणाम है कि सरकार ने गोंदिया मुख्यालय में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए 750 क्षमता के तीन छात्रवास निर्माण के लिए 90 करोड़ की राशि मंजूर की है।


अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के-लड़कियों के छात्रवास हेतु 500 लड़कियों की क्षमता की दो नई बिल्डिंग जिसकी लागत 60 करोड़ है उसे आरटीओ ऑफिस के पास स्थित पुराने छात्रावास की जगह मंजूर की है। जल्द ही इस पुरानी इमारत को डिस्मेंटल कर नए छात्रावास का भूमिपूजन मंत्री महोदय के हस्ते किया जाएगा।


इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लड़कों के लिए 250 की क्षमता वाला नया छात्रावास मुर्री में निर्माण होगा और जल्द ही इनके कार्य प्रारंभ किये जायेंगे।


विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, इसके अलावा ओबीसी हॉस्टल के लिए भी जगह मंजूर हो गई है। इसकी कार्रवाई छात्रावास हेतु अंतिम चरण में है। उसी प्रकार आदिवासी लड़के-लड़कियों के लिए भी जगह मंजूर है जिसका कार्य भी अंतिम चरण में है।


विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, आदिवासी वर्ग के लिए 125-125 लड़कियों की क्षमता वाला हॉस्टल कुड़वा स्थित दुग्ध प्रकल्प की जगह पर बनेगा। वही कुड़वा में ही 250- 125 लड़को की क्षमता वाला 375 क्षमता का होस्टल बनने का मार्ग भी प्रशस्ति पर है। ओबीसी का कुड़वा में 100-100 लड़कों का हॉस्टल मंजूर है जिसे 250-250 की लड़के-लड़कियों की क्षमता का करने का प्रयास जारी है। ये सभी कार्य इसी साल शुरू होकर जिला मुख्यालय में आदिवासी, एससी, ओबीसी हेतु पूर्ण सुविधायुक्त मालकी का छात्रावास पहली देने का प्रयास करने की जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes