भीलवाड़ा = भारत विकास परिषद् भगत सिंह शाखा, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की गई। शाखा सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक आयोजित इस सेवा सप्ताह की शुरुआत गौ माता को भोजन करवाकर की गई।
उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन नमकीन के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही चाय सेवा, जल वितरण, ठंडाई वितरण एवं फल वितरण जैसे विभिन्न सेवा कार्य भी निरंतर किए गए। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए और हर दिन करीब 25 सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
शाखा का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होने के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों से शुरुआत करने का निर्णय लिया गया, जो सेवा सप्ताह के रूप में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसी क्रम में आंबेडकर जयंती के अवसर पर गरीब मजदूरों को फल वितरण किया गया तथा मूक प्राणियों की प्यास बुझाने के लिए 100 पक्षियों के परिंदे भी वितरित किए गए।
शाखा द्वारा अब तक सेवा गतिविधियों के माध्यम से 10 हजार से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाई जा चुकी है और सेवा कार्य लगातार जारी हैं।
कार्यक्रम में पारस देवी शर्मा, अंकिता तुर्किया, कविता समदानी, अनामिका खंडेलवाल, खुशबू छीपा, प्रियंका मालीवाल, सेफाली कचोलिया, अनिता चेचाणी, नीतू भंसाली, रश्मि काबरा, शिल्पा मुच्छाल, सोनिया सोमाणी, मधु गगरानी, सरोज जागेटिया, हर्षा जैन, सुरभि लाठी, सीमा शर्मा, लाड कंवर मारू, कोमल शर्मा सहित सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुर्किया एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
