Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की पहल पर महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न - NN81



लोकेशन:- ग्राम पंचायत डोभी तहसील तेंदूखेड़ा,,,,,,,जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश 


आज राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, नरसिंहपुर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा SDM महोदया के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में PHE विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी विभाग, जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किसान एवं मजदूर भाईयों की ज्वलंत एवं लंबे समय से लंबित समस्याओं को एक-एक कर सभी विभागों के समक्ष स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं सशक्त रूप से प्रस्तुत किया गया।

प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं के शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण का आश्वासन दिया गया।

⚠️ प्रमुख बिंदु एवं संगठन की कड़ी आपत्तियाँ

🔸 विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण ग्रामीण अंचल के उपभोक्ता अत्यधिक परेशान हैं।

अनाप-शनाप बिजली बिल, मनमानी वसूली एवं अवैध कार्यवाहियों पर संगठन ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि

👉 किसानों-मजदूरों का शोषण अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🔸 जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता एवं चुप्पी पर संगठन ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि जनता की समस्याओं से मुँह मोड़ना जनप्रतिनिधियों के दायित्व के विरुद्ध है।

🔸 राजस्व विभाग में व्याप्त अनियमितताओं पर तत्काल रोक लगाने एवं पूरी तहसील क्षेत्र में सरकारी रास्तों को खुलवाने हेतु ठोस एवं निर्णायक कार्यवाही की मांग की गई।

🔸 PHE विभाग को निर्देशित किया गया कि वे सभी लंबित एवं चल रहे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें, जिससे ग्रामीण जनता को राहत मिल सके।

🔸 कृषि विभाग से मांग की गई कि

✔️ डबल लॉक वेयरहाउस तत्काल खोले जाएं

✔️ टोकन सिस्टम समाप्त किया जाए

✔️ नगद विक्रय एवं ऑफलाइन खाद वितरण व्यवस्था तुरंत लागू की जाए

इन सभी विषयों पर गंभीर, सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई तथा प्रशासन द्वारा निराकरण का भरोसा दिलाया गया।

🙏 राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ

किसान-मजदूर साथियों एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों की ओर से

प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।


न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes