Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीरापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही - NN81


लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट 


अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार


पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत थाना जीरापुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) द्वारा जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी खिलचीपुर श्री धर्मवीर सिंह नागर के मार्गदर्शन में थाना जीरापुर प्रभारी उप निरीक्षक आदित्य सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।


दिनांक 29/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना जीरापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस पर अपराध क्रमांक 93/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया तथा सतत प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप बालिका को राजस्थान से सुरक्षित दस्तयाब किया गया।


पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ईश्वर गुर्जर (उम्र 23 वर्ष), निवासी कल्याखेड़ी जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


सराहनीय भूमिका


उक्त कार्यवाही में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही—

* उप निरीक्षक आदित्य सोनी (थाना प्रभारी जीरापुर)

* उप निरीक्षक मोनिका राय

* उप निरीक्षक फोर्टेनस कुजूर

* प्रधान आरक्षक 237 गणेश

* महिला आरक्षक 206 चारु

* आरक्षक 716 रवि

* सैनिक 36 ईश्वर


👉 राजगढ़ पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की शीघ्र दस्तयाबी हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes