संवाददाता गिरीश शुक्ला
सीधीम.प्र.
सीधी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य जिले की जनता की सेवा, सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करना है।
राजस्व-पुलिस समन्वय से सुशासन को बढ़ावा
बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित भूमि विवाद, सीमांकन एवं अतिक्रमण जैसे जटिल मामलों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर कार्रवाई करेंगी। इससे न केवल विवादों का शीघ्र समाधान होगा, बल्कि संभावित तनाव और हिंसक घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई
रेत के अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने अवैध खनन नेटवर्क को समाप्त करने को प्राथमिकता बताया, वहीं एसपी ने पुलिस बल को सघन नाकेबंदी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
नशा मुक्त जिला अभियान
मादक पदार्थों की तस्करी और नशाखोरी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाने पर जोर दिया गया। अवैध शराब, कोरेक्स और अन्य नशीले पदार्थों के स्रोतों को समाप्त करने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत कर संयुक्त छापेमारी की जाएगी। साथ ही शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त फ्लैग मार्च और शांति समिति बैठकों के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
स्वस्थ और सकारात्मक रहने का संदेश
बैठक के समापन पर कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर सेवा और सुरक्षा के लिए स्वयं का स्वस्थ और सकारात्मक रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और हर परिस्थिति में प्रसन्न रहने का संदेश दिया।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट बी. पी. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक सुजीत कड़वे तथा रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
