Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खिरकिया के लफांगढाना स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत - NN81



​नवोदय और एकलव्य स्कूल में भी बच्चों ने मारी बाजी, शिक्षकों ने अब शुरू किया 'डोर-टू-डोर' संपर्क अभियान


हरदा जिले के  विकासखंड खिरकिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम लफांगढाना के शासकीय स्कूल ने इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम सफलता हासिल की है। विद्यालय के बेहतर शिक्षण और शिक्षकों की अटूट मेहनत के चलते इस शैक्षणिक सत्र का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत  रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।


​नवोदय और एकलव्य विद्यालय में हुआ चयन


​स्कूल के बच्चों ने न केवल अपनी कक्षा की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की, बल्कि प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भी अपना लोहा मनवाया है।

शिवानी पिता गुलाब का चयन नवोदय विद्यालय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दोनो में हुआ। साथ हि सीमा पिता शांतिलाल एवं अशोक पिता भरत इन दोनों का चयन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है।  इन उच्च स्तरीय विद्यालयों में बच्चों का चयन होना स्कूल के शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता को दर्शाता है।


​शिक्षा की अलख जगाने घर-घर पहुँच रहे शिक्षक 


​शानदार परीक्षा परिणाम के बाद अब विद्यालय प्रबंधन का पूरा ध्यान आगामी सत्र में बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर है। इसके लिए प्रधानपाठक और शिक्षक स्वयं मैदान में उतर गए हैं। विद्यालय की टीम गांव में 'डोर टू डोर' (घर-घर) जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes