संवाददाता - विवेक लवानिया
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देश एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) आगरा के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त सैंया के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सैंया पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई की।
दिनांक 06.02.2024 को थाना क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गंगा गढ़वा रेलवे अंडरपास के नीचे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना सैंया पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: विद्याराम पुत्र राजाराम, निवासी—कुकवार, थाना सैंया, आगरा।
