भीलवाड़ा : हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के आराध्य सतगुरु बाबा शेवाराम साहेब जी का 42वां वार्षिक वर्सी उत्सव 9 अप्रैल गुरूवार को आश्रम में सांय 5:30 - 8:30 बजे तक भक्ति एवं श्रद्धा से मनाया जायेगा।
संत गोबिंद राम ने बताया कि सेवा-सुमिरन की कड़ी में महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य मे सतगुरुओ का गुणगान, भजन व सत्संग होगे। नगर बस्तियो मे अन्न क्षेत्र की सेवा होगी। सतगुरुओं की समाधि व आसन साहेब पर फूल मालाओं से विशेष श्रृंगार किया जायेगा। हवन, पूजन - अर्चन, श्री हरि सिद्धेश्वर मंदिर में अभिषेक सहित विविध कार्यक्रम होंगे। सायंकाल में संतो महापुरुषों के सत्संग प्रवचन, अरदास - प्रार्थना होकर तत्पश्चात् भंडारा प्रसाद होगा । ज्ञातव्य है कि बाबा शेवाराम साहेब ने अखण्ड भारत के सिन्ध प्रान्त से विभाजन पश्चात् भीलवाड़ा को अपनी कर्म स्थली बनाया। यथा नाम तथा गुण को चरितार्थ कर अपने गुरुओं के वचन अनुसार संपूर्ण जीवन अनवरत सेवा कार्य करते रहे। साथ ही सत्संग कीर्तन भजन के माध्यम से सनातन की पताका फहराते रहे। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं से सतगुरु के वार्षिक वर्सी उत्सव में सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करने को कहा।तथा बाबा शेवाराम साहेब के मूल मंत्र सुख चाही सेवा करो - सुख चाहो सिमरन करो को अपने जीवन में उतारने को कहा ।
